बिलासपुर (रामपुर)। गांव फाजलपुर निवासी रवि कुमार गुप्ता की सड़क हादसे में मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
ग्राम फाजलपुर निवासी प्रीति गोयल ने तहरीर देकर बताया कि वह रामपुर के मोहल्ला कूंचा देवीदास मिस्टनगंज की स्थायी निवासी है। 11 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे उसके पति रवि कुमार गुप्ता नगर से सामान खरीदकर साइकिल से घर आ रहे थे। केमरी रोड स्थित ग्राम कोठा जागीर में पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में पति गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।