फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कांग्रेसियों ने शहीद मंगल पांडे को दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कांग्रेसियों ने शहीद मंगल पांडे की शहादत को याद करते हुए गांधी समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके चित्र पर दीप जलाकर उनको याद किया गया।
विज्ञापन

कांग्रेसी शनिवार की शाम को गांधी समाधि पर एकत्र हुए,जहां उन्होंने शहीद मंगल पांडे को याद किया और उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर पूर्व विधायक संजय कपूर ने कहा कि जब देश पर ब्रिटिश हुकूमत का शिकंजा कसता जा रहा था, तब मंगल पांडे ने पहला क्रांतिकारी स्वर बुलंद किया।
जिलाध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा निक्कू पंडित ने कहा मंगल पांडे सिर्फ एक सिपाही नहीं थे, वे स्वतंत्रता की पहली मशाल थे। एआईसीसी सदस्य मुतिउर रहमान ने कहा शहीद मंगल पांडे ने धर्म और जाति से ऊपर उठकर देश के लिए बलिदान दिया। शहर अध्यक्ष बाकर अली खां उर्फ हारून खां ने शहीदों को केवल याद करने से नहीं, उनके रास्ते पर चलकर ही सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। कार्यक्रम में साहिर रजा खां, मौजज्म अली खां, प्रधान शाहबेज़ खां, शकील मंसूरी, सलीम अहमद,मोहम्मद रफी, शादाब खां, नोमान खां, जमील मियां, अरसलान खां, आसिफ खां, शारीब अली खां, शहज़ाद शाकिर ताहिर अंजुम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें