बिलासपुर। नगर में नैनीताल हाईवे किनारे मीट की दुकान खुली होने की सूचना पर शनिवार की शाम पहुंचे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। हंगामा होता देख दुकानदार दुकान बंद करके चला गया। शनिवार की शाम हाईवे किनारे मीट की दुकान खुली होने की सूचना पाकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तमाम कार्यकर्ता नैनीताल हाईवे स्थित एक बंद पेट्रोल पंप के सामने जा रही रोड स्थित एक मीट की दुकान पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने दुकान बंद कराने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि सावन माह में कावड़ियों का नैनीताल हाईवे से गुजरना हो रहा है। सरकार के आदेश हैं कि हाईवे किनारे मीट की कोई दुकान नहीं खुलेगी। इसके बावजूद खुलेआम मीट की बिक्री की जा रही है। कार्यकर्ताओं का हंगामा होता देख दुकानदार दुकान बंद करके चला गया। कार्यकर्ताओं ने मामले की शिकायत पुलिस से भी की है।