फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण और महंगाई रोकने में विफल रही केंद्र सरकार: हरीश रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार कोरोना संक्रमण के साथ महंगाई रोकने में विफल रही है। कोरोना की दूसरी लहर में हुई मौतों का सरकार को नेशनल ऑडिट कराना चाहिए। जिससे अगर तीसरी लहर आए तो उसके लिए पहले से ही तैयारी की जा सके।
विज्ञापन

सोमवार की शाम रामपुर पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता की। जिसमें उन्होंने कहा कि दूसरी लहर में देश में बड़ी संख्या में मौतें हुई हैं। केंद्र सरकार अपनी विफलता को छुपाने के लिए इन मौतों को छुपा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना और नैनीताल हाईकोर्ट नेशनल ऑडिट कराने को कह चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार उद्योगपतियों को मुनाफा देने के लिए महंगाई नहीं रोक पा रही है। पेट्रोल और डीजल के अलावा अन्य वस्तुओं पर महंगाई इस कदर बढ़ गई है कि एक तरफ आम आदमी कोरोना से मर रहा है तो दूसरी तरफ महंगाई उसे मार रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कुप्रबंधन के कारण देश में कोरोना संक्रमण बेकाबू हुआ है। कोरोना काल में ऑक्सीजन सरप्लस वाले भारत देश में ऑक्सीजन और दवाइयों की कमी से लोग जूझते रहे। दुनिया भर में देश का बेरोजगारी में पहला स्थान हो गया है। अगले वर्ष उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री पद का चेहरा सामने लाकर चुनाव लड़ेगी। देश में नफरत पहनने फैलाने वाली भाजपा को हराने के लिए विभिन्न दलों के रास्ते गठबंधन के लिए खुले रहेंगे। इससे पूर्व कांग्रेसियों ने यहां पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मुतीउर्रहमान बबलू, निक्कू पंडित, मामून शाह खां समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें