रामपुर। जिले में सात नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो गई है। साथ ही नौ लोगों ने आइसोलेशन की अवधि को पूरी कर ली। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने बताया कि आरटीपीसीआर जांच में छह और निजी लैब में जांच में एक संक्रमित पाया गया, जबकि जिले में नौ संक्रमितों ने आइसोलेशन की अवधि को भी पूरी कर ली, जिसके बाद जिले में सक्रिय मामले 63 रह गए हैं। संवाद