फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता का उल्लंघन शांतिभंग में फैसल गिरफ्तार

Thu, 16 Feb 2017 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बिलासपुर/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद भी आचार संहिता का उल्लंघन कर प्रचार करने और शांतिभंग करने के आरोप में पुलिस ने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल खां लाला व उनके कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कागज के अभाव में उनकी गाड़ी को भी सीज करने की कार्रवाई की है।

मंगलवार की देररात डीएम अमित किशोर व एसपी केशव कुमार चौधरी क्षेत्र के दौरे के बाद जिला मुख्यालय जा रहे थे। नगर के मेन चौराहे पर अधिकारियों की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। कार पर स्टीकर लगाकर चुनाव प्रचार कर रहे कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल खां लाला को आचार संहिता का उल्लंघन व शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बिना कागज के कार को भी सीज करने की कार्रवाई कर दी।  पुलिस ने कार के चालक आमिर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस कांग्रेसी नेता को कोतवाली ले गई और बुधवार को पूरे दिन वह वहीं पर रहे। कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह सोलंकी ने बताया कि फैसल के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन व शांतिभंग करने की कार्रवाई की गई है। जबकि, अभिलेख न मिलने पर कार को सीज किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें