पूर्व सांसद एवं रामपुर लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा के खिलाफ सपा जिलाध्यक्ष संभल और सपा के राष्ट्रीय महासचिव के खिलाफ पूर्व विधायक ने पुलिस को तहरीर दी है। कार्रवाई की मांग को लेकर तमाम भाजपाई और महिलाएं एएसपी(प्रशिक्षणार्थी) से मिलीं।
नगर में पूर्व विधायक बी भारदृाज के यहां पर तमाम महिलाएं और भाजपाई एकत्र हुए। जहां पर पूर्व सांसद जया प्रदा के खिलाफ अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी पर रोष जताया। जिसको लेकर संभल के सपा के जिलाध्यक्ष फिरोज खां और रामपुर लोकसभा क्षेत्र के सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी मोहम्मद आजम खां के खिलाफ एएसपी(प्रशिक्षणार्थी) को पूर्व विधायक ने तहरीर दी है।
कार्रवाई की मांग को लेकर तमाम भाजपाई और महिलाएं एएसपी(प्रशिक्षणार्थी) से मिलीं। पूर्व विधायक बीना भारदृाज ने दोनों के् खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी। जिसमें कहा है कि सपा प्रत्याशी के इशारे पर साजिशन सपा के संभल के जिलाध्यक्ष ने पूर्व सांसद के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। जिससे देश की आधी आबादी के मान सम्मान को ठेस पहुंची है तथा मानसिक आघात पहुंचा है।
एएसपी ने एसपी से बात करके कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी, डीसीबी चेयरमैंन देवकरन गंगवार, ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगवार, रजनी भारदृाज, भागीरथ सिंह गंगवार, प्रेमशंकर पांडेय, भागीरथ सिंह गंगवार, महेश तिवारी, रामानंदन आदि तमाम रहे।