फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन कांग्रेस समेत सात प्रत्याशियों ने खरीदे पर्चे

Fri, 29 Mar 2019 11:47 PM IST
vijendra pratap अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में कलक्ट्रेट परिसर में नामांकन के लिए की सुरक्षा व्यवस्था।
विज्ञापन

विज्ञापन
 लोकसभा के तीसरे चरण के चुनाव के लिए दूसरे दिन (शुक्रवार) को भी कोई नामांकन नहीं हुआ। सिर्फ नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। कांग्रेस प्रत्याशी संजय कपूर और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) लोहिया के संजय सक्सेना समेत सात लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। इस दौरान कलक्ट्रेट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने भी अधिकारियों के साथ नामांकन प्रक्रिया व कलक्ट्रेट का जायजा लिया।

लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे दिन शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरु हो गई है। इसके लिए कलक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। कचहरी चौराहे पर ही बैरिकेडिंग की गई थी, जहां से किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। कचहरी के गेट के भीतर पर तीन घेरे की सुरक्षा रही।
विज्ञापन


दूसरे दिन सिर्फ नामांकन पत्र खरीदने वाले ही आए। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी संजय कपूर के लिए नामांकन पत्र खरीदने कांग्रेस के नेता पहुंच गए। संजय कपूर के भाई संतोष कपूर एवं कांग्रेस के जिला महासचिव सचिन त्रिवेदी कलक्ट्रेट पहुंच गए। यहां उनकी तीन स्थानों पर चेकिंग हुई, जिसके बाद उन्हें नामांकन पत्र खरीदने के लिए प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने संजय कपूर के नाम से चार नामांकन पत्र खरीदे, जबकि एक नामांकन पत्र निर्दलीय के रूप में संजय कपूर की पत्नी लीना कपूर के नाम से खरीदा गया। प्रसपा लोहिया के संजय सक्सेना के समर्थकों ने भी नामांकन पत्र खरीदा। निर्दलीय के रूप में गौरव जैन, गौरव अग्रवाल, शेर सिंह, जगदीश सरन सागर ने नामांकन पत्र खरीदे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें