फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस मिला तो बैकफुट पर आई कंपनी, हटाई रफत जमानी बेगम की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां की पत्नी राजमाता रफत जमानी बेगम की तस्वीर का व्यवसायिक प्रयोग करने वाली डिजायनर कंपनी बैकफुट पर आ गई है। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां द्वारा कानूनी नोटिस भेजे जाने के बाद यह तस्वीर हटा दी गई है। कंपनी ने नोटिस का जवाब भेजकर तस्वीर हटाये जाने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां ने 4 मई को अपने अधिवक्ता संदीप सक्सेना के माध्यम से कंपनी को नोटिस भेजा था, जिसमें बगैर किसी अनुमति के राजमाता रफत जमानी बेगम ऑफ़ रामपुर की तस्वीर के कमर्शियल यूज पर आपत्ति जताते हुए विधिक कार्रवाई की बात कही थी। इस नोटिस के पहुंचते ही कंपनी अपने बचाव में आगे आई है और सोशल मीडिया से यह तस्वीर हटा ली गई है। पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां ने रविवार को बताया कि गुड अर्थ डिजाइन स्टूडियो प्रा. लि., मुंबई की ओर से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता सिद्धार्थ वैद ने 21 मई को नोटिस का जवाब भेजा है, जिसमें सोशल मीडिया अकाउंट्स से राजमाता रफत जमानी बेगम की फोटो हटाए जाने की बात कही गई है। उन्होंने बताया कि इस जवाब के बाद गुड अर्थ के व्यवसायिक प्रचार चैनलों पर सर्च किया गया, लेकिन अब उसके द्वारा इस तस्वीर का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। चूंकि तस्वीर का व्यवसायिक प्रयोग हुआ है इसलिए आगे भी कार्रवाई के विकल्प खुले हैं। इस बारे में नवाब काजिम अली खां परिवार के सदस्यों से विचार कर निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें