फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ऑल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन की कमेटी का हुआ गठन

Sun, 18 Aug 2024 10:49 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। ऑल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन की कमेटी का गठन किया गया। इस दौरान कई जिलों के लोगों की मौजूदगी रही। इस बीच प्रदेश अध्यक्ष शुएब यूनुस ने टीम का गठन किया।
विज्ञापन

प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर इलाहाबाद के मो. शाह आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष रामपुर के शबाव खान, पीलीभीत के दानिश खान, मुरादाबाद के मुम्ताज आलम, स्वार के इदरीस पठान और बुलंदशहर के इमरान चौधरी को बनाया गया, जबकि प्रदेश वरिष्ठ महासचिव के पद पर देवरिया के शहादत हुसैन अंसारी, प्रदेश महासचिव के पद पर रामपुर से अर्शी खान, रामपुर के ही मो. कासिम खान और देवरिया के जैनुल अख्तर को मनोनीत किया गया है। वहीं प्रदेश सचिव रामपुर के आरिज खान, रामपुर के ही अब्दुल मोअज्जम खान, बिजनौर नगीना के शेख कमरुद्दीन और मुरादाबाद के वाहिद हुसैन को बनाया गया। प्रदेश संगठन सचिव आजाद खान, प्रदेश प्रवक्ता स्वार के परवेज अख्तर, प्रदेश कार्यालय सचिव रामपुर के महजर अली, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अलीम उद्दीन खान, बरेली के डॉ. हाशिम अली और फहीम अहमद को बनाया गया। पदाधिकारियाें के मनोनयन पर तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें