बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में नैनीताल हाईवे बाईपास पर शनिवार की सुबह करीब नौ बजे एक टूरिस्ट कार व एक मिनी ट्रक में टक्कर हो गई। दोनों वाहनों में सवार छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों का निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया। पुलिस दोनों वाहनों को कोतवाली ले आई, जहां दोनों पक्षों का बाद में आपसी समझौता हो गया।
शनिवार की सुबह करीब नौ बजे एक मिनी ट्रक हल्द्वानी से एक कंपनी का सामान लेकर मुरादाबाद जा रहा था। मिनी ट्रक को चालक दीपक रावत निवासी बागेश्वर उत्तराखंड चला रहा था और उसके साथ हेल्पर विशाल सोनी निवासी हरथला मुरादाबाद भी था। वाहन चालकों के अनुसार कोतवाली क्षेत्र में नैनीताल हाईवे बाईपास पर रामनगर गांव के पास वनवे हाईवे पर सामने से आ रही टूरिस्ट कार की मिनी ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार चालक नरेश बोरा निवासी बनबसा उत्तराखंड समेत चार सवारियां घायल हो गईं।
घटना के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों ने घायलों को निजी चिकित्सक के पास प्राथमिक उपचार के लिए भेज दिया। सावरियां प्राथमिक उपचार के बाद गंतव्य को रवाना हो गईं। पुलिस क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों व उनके चालकों को कोतवाली ले आई, जहां दोनों पक्षों के मध्य पुलिस ने आपसी समझौता होने की बात कही है। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि घटना की किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।