फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर और गलन से छूटी कंपकंपी

Wed, 16 Jan 2019 12:51 AM IST
vijendra pratap अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में मंगलवार को आसमान में छाए बादल। - अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

मौसम में शीतलहर और गलन का प्रकोप जारी है। मंगलवार को भी न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं दिन में धूप की तेजी भी कम रही। जिससे अधिकतम तापमान भी एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं गलन और शीतलहर ने एक बार फिर लोगों की कंपकपी छुड़ा दी। 

कुछ दिन तक दिन में तेज धूप खिलने से मौसम में मिली राहत का असर अब नजर नहीं आ रहा है। मंगलवार को सुबह से धूप तो खिली लेकिन, धूप की तेजी काफी कम थी। वहीं शाम से पहले ही आसमान में बादल से छा गए, और धूप भी गायब हो गई। वहीं दिन भर तेज शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलन और शीतलहर केे कारण मंगलवार को हाड़ कंपाने वाली ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हुई। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो अधिकतम तापमान सोमवार की तुलना में एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 20 डिग्री सेल्सियस रह गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें