फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्गे ने खोली प्रेम प्रसंग की पोल: ससुराल वालों से बोला पति- बेटी को ले जाओ, मेरे खिलाफ रच रही आशिक संग साजिश

Mon, 22 May 2023 09:56 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मसवासी

सार

पति ने अपने ससुराल वालों से शिकायत कर दी कि उनकी बेटी अपने प्रेमी के साथ साजिश रच रही है। उसने पत्नी को अपने घर में रखने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर स्थित मसवासी चौकी क्षेत्र के गांव में मुर्गे के कारण विवाहिता के प्रेम संबंधों की पोल खुल गई। पति-पत्नी के बीच दरार इतनी बढ़ गई कि पति ने ससुरालियों को कॉल कर कह डाला कि अपनी बेटी को अपने घर ले जाओ, क्योंकि वह अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसके खिलाफ साजिश रच रही है।

विज्ञापन

मुस्लिम समुदाय में प्रत्येक माह चंद्र दर्शन के अनुसार 11 तारीख को शेख अब्दुल कादिर जीलानी यानि बड़े पीर साहब की ग्यारहवीं मनाई जाती है। एक परिवार में पति और पत्नी ने एक मुर्गा पाला और ग्याहरवीं के दिन उसे हलाल कर फातेहा करने का निश्चय किया। 

बताते हैं कि बीते शुक्रवार शाम घर में पल रहा मुर्गा गायब हो गया। गृहस्वामी ने जानकारी निकाली तो मुर्गे का पता चल गया। उसने चौकी पुलिस को गांव निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ मुर्गा चोरी की तहरीर दे दी। 

पुलिस ने जब आरोपी को उठा कर पूछताछ की तो पता चला कि युवक ने मुर्गा गृहस्वामी की पत्नी से लिया था। पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो महिला ने स्वीकार किया की उसने ही मुर्गा बेचा था।

इसके चलते पति को शक हुआ कि पत्नी और युवक के बीच प्रेम संबंध है। पुलिस ने युवक को तो छोड़ दिया। इसके बाद पति-पत्नी के बीच तकरार के साथ हंगामा बढ़ गया। 
विज्ञापन

पति ने अपने ससुराल वालों से शिकायत कर दी कि उनकी बेटी अपने प्रेमी के साथ साजिश रच रही है। उसने पत्नी को अपने घर में रखने से इनकार कर दिया और उसके परिजन से कहा कि वह अपनी बेटी को अपने घर ले जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें