रामपुर-नैनीताल हाइवे पर सोमवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार तीन की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है।
रामपुर जिले के बिलासपुर में दर्दनाक हादसा हुआ है। कंटेंनर ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं। उन्हें रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रामपुर-नैनीताल हाइवे पर सोमवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार तीन की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है।
नैनीताल हाईवे पर बिलासपुर कोतवाली इलाके के मुंशीगंज सोहर निवासी अनीश (32), इनका भाई खलील, फुरकान, इसी कोतवाली क्षेत्र के गांव मिलक माहेश्वरी निवासी हरिचंद (31) और इकरार (32) ट्रैक्टर पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार एक कंटेनर चालक ने पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगने के बाद कंटेनर बिजली के पोल से जा टकराया। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। चीख पुकार मचने पर राहगीरों ने एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को सीएचसी भेजा। चिकित्सकों ने अनीश, हरिचंद और इकरार को मृत घोषित कर दिया।
सूचना के बाद बिलासपुर के कोतवाल नवाब सिंह मौके पर पहुंचे। तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। हादसे के बाद सूचना परिवार वालों को दी गई। तीनों मृतक के परिवार के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े और चीख पुकार करने लगे। दर्दनाक हादसे के बाद तीनों के परिवारों में मातम छाया हुआ है।
बिजनौर के युवक की सड़क हादसे में मौत
उधर, एक अन्य हादसे में अमरोहा के गजरौला में रेलवे लाइन के ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजनौर के अब्दीपुर गांव निवासी बाइक सवार लव देशवाल की मौत हो गई। मृतक के पास से मिले कागजात से पहचान कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सीओ अरूण कुमार ने बताया कि बाइक सवार युवक सोमवार की सुबह सवा दस बजे चौपला से नगर की तरफ आ रहा था। जैसे ही उसकी बाइक रेलवे लाइन पर बने ओवरब्रिज पर पहुंची। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस कर्मी घायल को तुरंत सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां पर देखते ही युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब में मिले पर्स में कागजात के आधार पर उसकी पहचान लव देशवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी पर रखवाया है। परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।