रामपुर। साल के आखिरी दिन सीओ बिलासपुर समेत 12 पुलिस कर्मी रिटायर्ड हो गए। इन पुलिस कर्मियों को एसपी ने सम्मानित करते हुए विदा किया। यह पुलिस कर्मी लंबे समय से पुलिस सेवा में लगे हुए थे।
पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में सीओ बिलासपुर के पद पर तैनात रविन्द्र प्रताप सिंह को विदाई दी गई। मूल रूप से गाजीपुर निवासी 1990 में देवरिया में उपनिरीक्षक बने थे। इसके बाद सीओ तक का सफर तय किया। 35 वर्ष तीन माह 14 दिन की सेवा करने के बाद वह रिटायर्ड हो गए। उन्हें एसपी विद्या सागर मिश्र ने सम्मानित किया। इसके अलावा एसपी के विवेचक निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह, न्यायालय की सुरक्षा में तैनात उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार, आरटीसी प्रभारी सर्वेश कुमार, मानीटरिंग सेल के नगेन्द्रपाल, थाना गंज में तैनात सुरेन्द्र सिंह, भोट में तैनात राम कुमार, बिलासपुर में तैनात राम आशीष प्रसाद, लाइन में तैनात अफसर खां, मुख्य आरक्षी रविन्द्र सिंह, फायर मैन बृजपाल सिंह, फसीउद्दीन के सेवानिवृत्त होने के बाद सम्मानित किया गया। इसके अलावा भोट थाने में तैनात थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने होमगार्ड दौलत राम को सम्मानित किया। होमगार्ड भी रिटायर्ड हो गए। इस मौके पर एएसपी अनुराग सिंह, सीओ लाइन कीर्ति निधि आनंद समेत मौजूद रहे।
तेजस्वनी ई पत्रिका का किया विमोेचन
रामपुर। एसपी विद्या सागर मिश्र ने पुलिस लाइन में प्रशिक्षण हासिल कर रहीं प्रशिक्षुओं की हौंसला आफजाई के लिए तैयार की गई तेजस्वनी ई पत्रिका भाग दो का विमोेचन किया गया। एसपी ने इस दौरान प्रशिक्षुओं को बधाई दी। इस पत्रिका के माध्यम से आरटीसी प्रशिक्षुओं द्वारा नारी के जीवन से प्रेरित व पुलिस प्रशिक्षण के अनुभवों पर आधारित कविताओं के सार संग्रह को प्रस्तुत किया गया है।