फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: इंद्र देव शर्मा और बिमला शर्मा ने समाला स्कूल काे लिया गोद

विज्ञापन
रोहड़ू के राजकीय प्राथमिक पाठशाला समाला में प्रथम आए बच्चों को प्रोत्साहन राशि सौंपते सेवानिवृत
विज्ञापन
रोहड़ू। राजकीय प्राथमिक पाठशाला समाला को सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार इंद्र देव शर्मा और उनकी पत्नी बिमला देवी शर्मा ने गोद लिया है। उन्होंने स्कूल के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि वितरित की। प्रथम आने वाले छात्रों को 1100 रुपये और दूसरे स्थान पर आने वाले छात्रों को 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी। रोहड़ू के पावली गांव निवासी इंद्र देव शर्मा ने बताया कि स्कूल के छात्रों को वह आजीवन 1100 रुपये बतौर प्रोत्साहन राशि देते रहेंगे। समाला स्कूल से पढ़ने वाले जिस भी छात्र का चयन सैनिक स्कूल और नवोदय विद्यालय के लिए होगा, उसकी पढ़ाई के लिए 2100 रुपये की राशि भी दी जाएगी। उन्होंने 11 हजार रुपये की नकद राशि स्कूल को भी दी। दंपती ने कहा कि वे स्कूल की देखभाल एवं उन्नति के लिए हमेशा स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों का आर्थिक तौर से सहयोग करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें