फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: फिल्मी गीतों पर थिरके क्लब के सदस्य

Thu, 14 Mar 2024 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। एलएनएस क्लब ऑफ रामपुर ग्रेटर का इंस्टॉलेशन व इंडक्शन कार्यक्रम एक होटल में हुआ। इसके क्लब के पदाधिकारियों ने साल भर की रिपोर्ट पेश की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन रश्मि गुप्ता व विशिष्ट अतिथि शहर विधायक आकाश सक्सेना की पत्नी गुंजन सक्सेना रहीं। नीरू अग्रवाल ने अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। यश बाला व संजू जैन ने फिल्मी गीतों पर नृत्य किया।
विज्ञापन

सभा का प्रारंभ गायत्री मंत्रों के साथ हुआ व विभा मांगलिक ध्वज द्वारा वंदना प्रस्तुत की गई। वीरांगना मांगलिक व मधु गुप्ता ने स्वागत गान गाया। मुख्य अतिथि व क्लब के सदस्यों द्वारा सरस्वती वंदना के साथ दीप जलाया गया। कार्यक्रम का संचालन मास्टर ऑफ सेरेमनी के रूप में रजनी अग्रवाल ने किया। सर्वप्रथम क्लब की अध्यक्षा आशा भांडा व मुख्य अतिथि व क्लब के सभी सदस्यों का स्वागत किया।
क्लब के सचिव रेनू सक्सेना व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वारा निर्देशित क्लब के सेवा कार्य व त्योहारों पर होने वाले कार्यक्रमों की रिपोर्ट सदन के समक्ष प्रस्तुत की। महिला सशक्तीकरण को लेकर अपने क्लब के सदस्य एडवोकेट गीता अग्रवाल को सदस्य स्थायी लोक अदालत मनोनीत किए जाने पर सम्मानित किया गया। गुंजन सक्सेना को सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में उत्कर्ष कार्य के लिए प्रमाणपत्र, माला व पटका पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में आराध्या मांगलिक ने शिव स्तुति पर नृत्य किया। डॉ. विनीता सिंह व कल्पना चतुर्वेदी ने लघु नाटिका प्रस्तुत की। सभा में सदस्य रजनी सिंघल, मधु नंदा, रमा अग्रवाल, साधना गुप्ता, सतनाम चावला, विभा मांगलिक, वीरा मांगलिक, शेफाली अग्रवाल, बबीता सिंघल आदि सदस्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें