फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से लेकर गांवों तक चलाया गया विशेष सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो---
विज्ञापन

विशेष सफाई अभियान चलाया
कंटेनमेंट जोन में हुआ सैनिटाइजेशन, लोगों से कूड़ा निर्धारित जगह पर ही फेंकने की अपील
बारिश के मौसम में होता है संक्रमण बीमारियों के फैलने का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। संचारी रोगों की रोकथाम एवं कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। निकायों एवं ग्राम पंचायतों की ओर से साफ सफाई कराई गई। कंटेनमेंट जोन में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने लोगों से अपील की कि वह जगह-जगह कूड़ा न फेंके, बल्कि एक स्थान पर ही डालें, ताकि सफाई रखने में आसानी हो सके।
विज्ञापन

बारिश का मौसम चल रहा है। लिहाजा, इन दिनों में संक्रामक बीमारियों के बढ़ने का खतरा रहता है। मच्छरों का प्रकोप अधिक होने की वजह से लोगों को डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियां होने का डर बना रहता है। ऐसे में सरकार की ओर से संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम शुरू कराया गया है। जिसके तहत साफ सफाई दुरुस्त कराने एवं कीटनाशकों का छिड़काव कराने का काम चल रहा है। रविवार को भी यह कार्यक्रम जारी रहा। शहर से लेकर गांव में साफ सफाई कराई गई। शहर में ज्वाला नगर, सिविल लाइंस, पालिका परिषद रोड समेत कई स्थानों पर अभियान चलाया गया। इसके तहत कई मुहल्लों में सैनिटाइजेशन का कार्य भी किया गया। सेनेटरी इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें