फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र के खाता नगरिया गांव में बुधवार को जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। हमले में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने नगर पालिका सदस्य आसिम खां सहित पांच आरोपियों कोे झगड़े की आशंका में गिरफ्तार किया है, जबकि 28 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के खाता नगरिया गांव निवासी वकार अहमद और आसिम खां में जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। इसी विवाद में मंगलवार की रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। तनातनी की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची थी। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार सिंह ने दोनों पक्षों को समझाकर चली आई। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली बुला आई। इस बीच बुधवार को फिर दोनों पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। गांव में अफरातफरी का आलम हो गया। घायलों ने आरोपी पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया है। संघर्ष में वकार अहमद, रियाज अहमद, वसीम और अफरोज जहां घायल हो हुए हैं।
पुलिस ने नगर पालिका परिषद के सदस्य का भी मेडिकल कराया है। घायलों को नगर की सीएचसी पर लाया गया, जहां पर डाक्टर ने उनका प्राथमिक इलाज किया। बाद में गंभीर रूप से घायल वकार अहमद और रियाज अहमद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल पक्ष के सलीम मियां, बिट्टू, सादाब तथा दूसरे पक्ष के आसिम खां और आजिम रजा को झगड़े की आशंका में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आसिम खां नगर पालिका परिषद के सदस्य बताए जाते हैं। पुलिस ने कहा कि इस मामले में दोनों पक्षों के बीच कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ उप निरीक्षक रईस अहमद ने बताया कि दोनों पक्षों के 28 अन्य लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें