फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मसवासी में छात्रों के गुटों में मारपीट, बेल्टें चलीं

Thu, 19 Nov 2026 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी नगर में बुधवार सुबह एक कोचिंग सेंटर के बाहर छात्रों के दो गुटों में मामूली कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान बेल्टों का भी इस्तेमाल किया गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ संभ्रांत लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। हालांकि, घटना के संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें