फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक पति से हाथापाई, बैठक से आऊट

Fri, 07 Apr 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहबाद/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

भाजपा के स्थापना दिवस की बैठक अखाड़े में बदल गई। कार्यकर्ताओं ने जब अपनी ही पार्टी की विधायक राजबाला के फोन न उठाने की शिकायत की तो बचाव में उनके पति आए, इस पर हंगामा हो गया। मारपीट की नौबत आ गई। भाजपा जिला प्रभारी भीष्म शर्मा से विधायक के पति दिलीप लोधी की जमकर नोकझोंक और हाथापाई हुई। कार्यकर्ता भी हंगामा करने लगे। विधायक के पति ने जब झल्लाकर बोला तो कार्यकर्ता उनसे भिड़ गए। उनसे धक्कामुक्की की और बैठक से बाहर निकाल दिया।

शाहबाद में हरी लान में गुरुवार को कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था। कार्यक्रम में विधायक राजबाला पहुंचीं तो भाजपाई उन्हें देखकर बिफर गए। कार्यकर्ताओं ने उन पर फोन न उठाने की शिकायत की। भाजपा जिला प्रभारी भीष्म शर्मा ने कहा कि शिकायत है कि विधायक फोन नहीं उठातीं। इन्हें क्षेत्र में कोई नहीं जानता था और हमने ही मेहनत करके चुनाव जिताया है। भीष्म शर्मा ने कहा है कि मैंने तीन बार फोन किया था, लेकिन फोन नहीं उठा। विधायक पति दिलीप लोधी ने जवाब दिया कि विधायक का काम फोन उठाना नहीं, और भी बहुत सारे काम होते हैं। इस पर भीष्म राज शर्मा ने कहा कि आप न बोलें विधायक जी को बोलने दें।  दोनों पक्षों में तनातनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शब्द बाण चलने के बाद मारपीट की नौबत आ गई। जिस पर विधायक पति दिलीप लोधी और भीष्म राज शर्मा में हाथापाई हो गई। कार्यकर्ताओं ने दिलीप लोधी और विधायक के मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। भाजपा कार्यकर्ताओं के हंगामा और धक्कामुक्की के बाद विधायक राजवाला मौके की नजाकत को देखते हुए पति को साथ लेकर कार्यक्रम छोड़कर चली गईं। मौके पर देर तक अफरा तफरी रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें