फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर विधायक का आरोप : 1978 के संभल दंगों में आजम की भूमिका अहम

Tue, 21 Jan 2025 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। संभल जिले में 1978 में हुए सांप्रदायिक दंगों के मामले में राजनीति गरमाने लगी है। अब दंगों की आंच पूर्व मंत्री एवं सपा नेता आजम खां तक आ सकती है। दरअसल, सोमवार को शहर विधायक आकाश सक्सेना एक बयान जारी कर आजम पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि आजम खां ने 1993 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व वाली सपा सरकार में मंत्री रहते हुए संभल दंगे के आरोपियों से आठ मुकदमे वापस लेने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव रखा था। जिसके बाद मुकदमे वापस हो गए थे। दोषियों को सजा नहीं मिल सकी थी। उन्होंने कहा कि 1978 के संभल दंगों में आजम खां की भूमिका अहम थी। जिसकी वजह से ऐसा किया गया था। शहर विधायक ने कहा कि भाजपा जहां संभल हिंसा के साथ ही साथ 1978 के सांप्रदायिक दंगों का मामला पुरजोर तरीके से उठा रही है, तो समाजवादी पार्टी की तरफ से इसका विरोध कर भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लग रहा है। यहां तक कि खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1978 में हुए सांप्रदायिक दंगों की जांच कराने की बात कह चुके हैं।
अब इस मामले में सीतापुर जेल में बंद सपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां का नाम भी सामने आया है। शहर विधायक ने यह भी कहा है कि 1993 में मुलायम सिंह यादव की सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने दबाव बना कर संभल दंगों के आठ मुकदमों को सरकार से वापस करा दिया था, जिस कारण दंगों के आरोपियों को सजा नहीं मिल पाई थी। विधायक ने दावा किया है कि दंगों के पीछे भी आजम खां का हाथ था और आरोपियों को बचाने में भी आजम खां की अहम भूमिका रही थी। फिर चाहें संभल के दंगे हों या फिर मुजफ्फरनगर के दंगे। उन्होंने कहा कि आज भी आजम खां जेल में बैठकर यहां का माहौल खराब कराने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि दोबारा से इसकी जांच होनी चाहिए, ताकि जनता के सामने सच सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें