शाहबाद। गर्भवती महिलाओं को सिजेरियन प्रसव के लिए अब रामपुर या महंगे अस्पताल में जाना नहीं पड़ेगा। विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर सीएचसी में ही गर्भवती महिलाओं के लिए ऑपरेशन की सुविधा शुरू कर दी गई है। पहले दिन दो सिजेरियन प्रसव हुए जो कि सफल रहे।
शाहबाद सीएचसी में सिजेरियन प्रसव की सुविधा न होने पर गर्भवती महिलाओं को इसके लिए जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता था। या फिर परिजनों को गर्भवती महिलाओं को निजी अस्पताल लेकर जाना पड़ता था। लेकिन, अब शाहबाद तहसील क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को सिजेरियन प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल या निजी अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर शाहबाद सीएचसी में सिजेरियन प्रसव की सुविधा शुरू हो गई और इसके लिए चिकित्सक की तैनाती भी कर दी गई। बृहस्पतिवार को पहले दिन डॉ.आशुतोष सांगा ने दो गर्भवती महिलाओ का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया। ऑपरेशन से पूर्व निश्चेतक डॉक्टर दिवाकर को बुलाया गया था।