फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: धूमधाम से मनाया क्रिसमस, चर्चों में हुई प्रार्थना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। क्रिसमस का पर्व सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर की चर्चों में प्रभु यीशु के जन्मदिवस पर विशेष प्रार्थना की गई। शहर भर से लोग चर्च में कैंडल लगाने पहुंचे। क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएं देने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। लोगों ने एक दूसरे को उपहार भी भेंट किए।
विज्ञापन


शहर के कलक्ट्रेट स्थित सेंट जोसेफ कैथोलिक चर्च और आंबेडकर पार्क स्थित मैथोडिस्ट चर्च, सॉल्वेशन आर्मी चर्च में रात 12 बजे प्रभु यीशु के जन्म लेते ही प्रार्थना शुरू हो गई। मेरी क्रिसमस की गूंज चारों ओर सुनाई दी। इसके बाद से खुशियां मनाने का दौर शुरू हो गया। लोगों ने प्रभु के जन्म की खुशी पर आतिशबाजी भी की।
प्रार्थना में प्रभु यीशु की महिमा का गुणगान किया गया। बाइबिल के वचन पढ़े गए एवं मसीह के संदेश को पढ़कर सुनाया गया। फादर ने कहा कि ईसा मसीह ने दुनिया को शांति एवं अहिंसा का पाठ पढ़ाया था। क्रिसमस पर सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने कार्यकर्ताओं के साथ सिविल लाइंस स्थित मैथोडिस्ट क्राइस्ट चर्च में पास्टर से मिलकर क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। चर्च परिसर में मौजूद लोगों को क्रिसमस केक वितरित किया गया। इस मौके पर पीयूष ग्रीफीन, डेनियल मसीह, डेविड मसीह, रवि, जोन, मोहित, मारिया, विनय, मोनिका मौजूद रहे।
विज्ञापन




चर्च में लगाई कैंडल
प्रभु के जन्म लेने के बाद से ही ईसाई समुदाय के लोगों का चर्च आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह के समय बढ़ी संख्या में लोग चर्च पहुंचे और प्रभु से प्रार्थना की और कैंडल जलाई। चर्चों में सुबह से ही लोगों की भीड़ थी। लोगों ने इस दौरान एक दूसरे को गले लगाकर क्रिसमस की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें