चौपाल(रोहडू़्)। उपमंडल चौपाल में कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए हैं। उपमंडल में मोबाइल टेस्टिंग वैन गांव-गांव जाकर लोगों के कोरोना टेस्ट कर रही है। बुधवार को मोबाइल टेस्टिंग वैन ने 143 लोगों के कोरोना टेस्ट किए। इसमें 13 लोग संक्रमित पाए गए हैं। नए मामले आने के बाद उपमंडल चौपाल में कोरोना संक्रमित के सक्रिय मरीजों की संख्या 225 हो गई है।
उपमंडलाधिकारी चौपाल नरेंद्र चौहान ने बताया कि वीरवार को कोठी आह्नोग, मालत, मशौत, जुबली तथा कुपवी में, 21 मई को ग्राम बांदल, कफलाह, लोहान धार, मंझोली, बाग, 22 मई को ग्राम तरांह, कुजाह, टिकटी और कांडा में कोरोना टेस्ट किए जाएंगे। उन्होंने सभी लोगों से कोरोना की गाइडलाइन का सख्ती पालन करने का आग्रह किया है। बुखार, जुकाम और खांसी से ग्रसित लोग कोरोना टेस्ट करवाने के लिए सामने आएं। उन्होंने पंचायत के प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की है।