रामपुर। जिलेे में धूमधाम के साथ बाल दिवस मनाया गया। इस दौरान आनंद कान्वेंट स्कूल में खेल गतिविधयों का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा नर्सरी से लेकर यूकेजी के विद्याथियों ने भाग लिया।
इसमें कलेक्ट दा कॉइंस इन सर्किल रेस, स्टैंड पेंसिल इन बॉउल, फ्रॉग रेस, बॉडी पार्ट्स गेम, म्यूजिकल रेस, स्पून एंड बैंगल रेस प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिताओं में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रबंधक पीयूष प्रकाश सक्सेना ने बच्चों को बाल दिवस के विषय में अवगत कराया। उन्होंने खेलो के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। कार्यक्रम का संचालन सोनाली शर्मा ने किया।
इसके साथ ही ज्ञानदीप कन्या जूनियर हाई स्कूल में बाल दिवस पर खेलकूद का आयोजन हुआ। उधर सरस्वती विधा मंदिर इंटर कालेंज में प्रधानाचार्य भोपाल सिंह शास्त्री ने दीप प्रज्जवलित कर बाल दिवस कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने छात्रों को बाल दिवस की जानकारी दी। रामपुर पब्लिक स्कूल में क्लास डेकोरेशन एक्टिविटी , फ्राग रेस, वन लेग रेस,दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिए गए। द रेडिएंस स्कूल में बच्चों ने बाल दिवस के मौके पर तरह-तरह की आवाज निकालकर सभी को लुभाया। इसके अलावा पटवाई के तारक एजुकेशनल अकादमी में बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय में जूनियर वर्ग में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे नर्सरी से कक्षा दो तक के सभी छात्र -छात्राएं सुन्दर सुन्दर परिधानों में सुसज्जित होकर आए। इस दौरान कुछ छात्रों ने पेड़ बनकर वृक्षों के कटान को रोकने का संदेश दिया। भोट मे क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय करीमपुर शर्की में बाल दिवस एवं संचारी रोग दिवस धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर बच्चों के द्वारा स्वच्छता व सफाई का संदेश एक लघु नाटिका ऽ स्वच्छ रहेंगे , स्वस्थ रहेंगे ऽ के माध्यम से दिया गया। अध्यापकों के द्वारा भी संचारी रोगों से बचाव व स्वच्छता के विषय में जानकारी दी गई। वहीं माडल स्कूल सनैया जट में वार्षिक बाल मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी त्रिलोकी नाथ ने फीता काटकर किया।