फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल के मासूम ने पी मच्छर मारने की दवा, मौत 

Tue, 16 May 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर 
विज्ञापन
रामपुर जिला अस्पताल में आलआउट पीने से मृत बच्चे को गोद में लिए बैठा उसका पिता और रोते-बिलखते मां।
विज्ञापन

विज्ञापन

घर में खेल रहे डेढ़ साल के मासूम ने मच्छरमार दवा पी ली। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।      

घटना शहजादनगर थाना क्षेत्र के चकरपुर गांव की है। गांव निवासी रमेश का डेढ़ साल का बेटा अर्पित घर में खेल रहा था। परिजन अन्य कामों में व्यस्त थे। इसी दौरान अर्पित ने मच्छर मारने के लिए रखी मच्छर मारने की दवा पी ली। जिसके तुरंत बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ने पर परिजनों का ध्यान अर्पित की ओर गया तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में परिजन अर्पित को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर उसे इमरजेंसी में भर्ती कर लिया गया। उपचार के दौरान ही अर्पित की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें