फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में मामा-भांजा, मां-बेटी समेत पांच मरे

Tue, 16 May 2017 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / शाहबाद /रामपुर 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रामपुर-शाहबाद मार्ग पर सोमवार को अलग-अलग सड़क हादसों में पांच बाइक सवारों की मौत हो गई। एक हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। जबकि दूसरे हादसे में एक बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के दो घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।      

शाहबाद थाना  क्षेत्र के  गांव टांडा निवासी रामजीमल तहसील में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था।  वह  गांव के  ही आकाश और विशाल के साथ बाइक पर सवार होकर रामपुर की और आ रहे था। इसी दौरान रामगंगा पुल पर पीछे से आ रहे शीरे से भरे टैंकर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक टैंकर के बीच में फंस गई। जिससे करीब बीस मीटर तक टैंकर ने बाइक व बाइक सवारों को रौंदते हुए टैंकर बढ़ा दिया। इसके बाद टैंकर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। हादसे में आकाश और रामजीमल ने तुरंत ही दम तोड़ दिया जबकि विशाल करीब आधा घंटे से अधिक समय तक मौके पर ही तड़पता रहा और दम तोड़ दिया। हादसा होते देख राहगीर राहुल सक्सेना ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। लेकिन, फोन कनेक्ट होने में काफी देर लग गई। 
विज्ञापन


पुलिस को भी सूचना दे दी गई थी। लेकिन पुलिस भी एक घंटे के बाद घटना स्थल पर पहुंची। इतनी देर में टैंकर चालक फरार हो गया। काफी मशक्कत के बाद तीनों की पहचान की गई और परिजनों को सूचना दी गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जहां  तीनों के शवों को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं  थाना पटवाई क्षेत्र के गाँव मतवाली पर एक ट्रक ने पीछे से बाइक सवार दम्पति को जबरदस्त टक्कर मार दी । 
विज्ञापन


हादसे में माँ और बेटी को मौके पर ही मौत हो गई।  बाइक पर रियासत अपनी पत्नी मुख्तरी और पुत्र-पुत्री के साथ शाहबाद से किशनपुर का मझरा गांव आ रहे थे। इसी दौरान मतवाली के निकट शाहबाद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी । हादसे में मुख्तरी और डेड़ साल बेटी रूबी की ट्रक में फंस जाने से मौके पर  ही मौत हो गई। सूचना सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिए। और घायल रियासत और उसके बेटे को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक भी फरार हो गया, पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें