फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: 30 को रामपुर आएंगे मुख्यमंत्री,तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 जून को रामपुर आएंगे। उनके रामपुर आगमन का कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि अभी सीएम का कार्यक्रम कहां होगा इसको अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंडल में अब 30 जून को आगमन प्रस्तावित है। इस दिन वह रामपुर में भी आएंगे। वह रामपुर में किस स्थान पर कार्यक्रम करेंगे। इसको अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। फिलहाल प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए बिलासपुर क्षेत्र केमनकरा गांव के साथ ही शाहबाद में भी कार्यक्रम स्थल देखा है। वह यहां मुरादाबाद से होते हुए आएंगे। फिलहाल उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम प्रशासन को नहीं मिला है। हालांकि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने मनकरा गांव में अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया है। वहीं शाहबाद में भी अधिकारियों ने निरीक्षण किया। डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि सीएम 30 को रामपुर आ सकते हैं,लेकिन अभी उनका विस्तृत कार्यक्रम नहीं आया है। रविवार को अधिकृत कार्यक्रम स्थल की जानकारी मिलेगी। उधर भाजपा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सीएम यहां पर करोड़ों रुपये की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें