फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी समिति से चार क्विंटल प्याज चोरी

Sat, 25 Nov 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
विज्ञापन
रामपुर मंडी में चोरी की घटना के बाद जानकारी लेती पुलिस।
विज्ञापन
प्याज के दाम में लगी आग के बीच चोरों ने प्याज पर ही हाथ साफ कर दिया। चोरों ने मंडी समिति से एक, दो नहीं बल्कि सात बोरियां समेट दी। मामले की जानकारी होने पर आढ़तियों में खलबली मच गई। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


प्याज और टमाटर के दामों में अचानक आग लग गई है। प्याज इस वक्त बाजार में पचास से साठ रुपये प्रति किलो बिक रहा है। प्याज के बढ़ते दामों पर नियंत्रण रखने के लिए सरकार तक बैचेन है। पिछले दिनों सरकार ने प्याज की जमाखोरी रोकने के लिए अभियान चलाने के साथ ही लोगों को सस्ते दाम में प्याज उपलब्ध कराने के आदेश दिए थे। जिसके बाद प्रशासन ने कलक्ट्रेट स्थित राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के डिपो और मंडी समिति के गेट पर स्टाल लगाकर प्याज सस्ते दामों में बेचने के आदेश दिए थे।

इस आदेश के बाद प्याज 27 से तीस रुपये तक स्टालों पर बेची गई, लेकिन यह व्यवस्था ज्यादा दिन नहीं टिक सकी। इस बीच चोरों की नजर भी प्याज पर टिक गई है। चोरों ने मंडी समिति में स्थित आढ़ती बब्बू व मोहम्मद आरिफ की आढ़त से प्याज की बोरियां चोरी कर लीं। आरिफ की चार, जबकि बब्बू की तीन बोरियों को चोर समेट ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें