फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते से हटने को लेकर विवाद में पैर में मारी गोली, भर्ती कराया

Sat, 25 Nov 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
विज्ञापन
गोली लगने से घायल किसान।
विज्ञापन
रास्ते से हटने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने किसान को गोली मार दी। पुलिस ने जानलेवा हमले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे पक्ष ने भी घायल पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन


मामला खुजरिया थाने के ग्राम अहरो का है। ग्राम निवासी शराफत खां (40) पुत्र शफी खां शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे अपने घर के बाहर नहर किनारे पुलिया पर बैठा था। इस दौरान ट्रैक्टर लेकर शराफत का पड़ोसी सुरेश चंद्र राठौर पुत्र नत्थू लाल पहुंच गया। सुरेश ने रास्ते में बैठे लोगों से हटने को कहा तो दोनों पक्षोें में विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हो गई। उनमें पहले से भी रंजिश चल रही है। इस दौरान सुरेश ने तमंचे से शराफत पर गोली चला दी। गोली शराफत के पैरो में लगी। जिस कारण वह घायल होकर गिर गया। फायर की आवाज सुनकर लोग अपने घरों में चले गए। इस बीच आरोपी भी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर तमाम लोग एकत्र हो गए और सूचना पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद घायल को अस्पताल भेजकर सुरेश के खिलाफ मारपीट व जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। 

थाना प्रभारी सोमप्रकाश वर्मा ने बताया कि नामजद हमलावर को अवैध तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद शराफत को जिला अस्पताल भेज दिया है। उधर, दूसरे पक्ष के आरोपी के भाई रमेश चंद्र ने घायल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ रंजिशन घर में घुसकर मारपीट करने व महिलाओं के साथ बदसलूकी करने की तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जा सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें