फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे व्यापारियों को बांटे प्रधानमंत्री स्वनिधि के चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। प्रदेश सरकार के चार पूरे होने के उपलक्ष्य में नगर पालिका की ओर से छोटे व्यापारियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत दस दस हजार रुपये के चेक वितरित किए। साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मिशन व्यापारी कल्याण के बैनर तले हस्तकला केंद्र पहाड़ी गेट पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने दीप प्रज्ज्चलित कर किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा छोटे व्यापारी की मदद करने के लिए योजना चलाई गई है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत इन व्यापारियों को दस दस हजार रुपये दिए जा रहे हैं, जिससे व्यापारी अपना कारोबार चला सकें। मुख्य अथिति पैक्सपेड के चेयरमैन सूर्या प्रकाश पाल ने भी सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी डॉ. इन्दुशेखर मिश्रा, उपायुक्त उद्योग एसके शर्मा, भारत भूषण गुप्ता समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें