रामपुर। जौहर विवि में चल रही अंतर्जनपदीय अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को अमरोहा ब्लू और संभल रेड के बीच मैच खेला गया। जिसमें संभल रेड ने 50 रन से जीत दर्ज की।
संभल रेड के कप्तान शिवम गुप्ता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 217 रन बनाए, जिसमें शुभम ने 72, रजनीश ने 45, मोहम्मद इरफान ने 25 रनों का योगदान दिया। अमरोहा ब्लू की ओर से गेंदबाजी करते हुए तबरेज ने तीन जबकि सक्षम व हुसैन ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमरोहा ब्लू की टीम 167 रनों पर ऑल आउट हो गई। जिसमें संजू और सद्वाम ने 44-44 रनों की पारी खेली। संभल रेड की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिजीत ने चार विकेट लिए। मैच में अंपायरिंग सत्येंद्र कुमार सिंह और मोहम्मद अयूब ने की, जबकि स्कोरर अल कहफ आलम रहे। संवाद