फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कोडीनयुक्त सिरप के दो और मामलों में चार्जशीट दाखिल

Thu, 09 Apr 2026 12:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोडीनयुक्त सिरप की अवैध बिक्री के दो और मामलों में क्राइम ब्रांच ने दो दवा विक्रेताओं के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। आरोप है कि दोनों ने करीब 2.54 करोड़ रुपये का सिरप बिना बिल के बेचा। एक मामला गंज और दूसरा कोतवाली में दर्ज था। अब तक सभी पांच मामलों में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।
विज्ञापन

तीन दिसंबर 2025 को औषधि निरीक्षक मुकेश कुमार ने गंज व कोतवाली में पांच प्राथमिकी दर्ज कराई थीं, जिनमें कई लोगों को नामजद किया गया था। मामले की जांच बाद में क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया कि दोनों के पास थोक लाइसेंस था, लेकिन उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया। गंज थाना क्षेत्र के टीन मोहल्ला स्थित केयर एजेंसी के स्वामी सलमान पुत्र सलीम खां पर 91 हजार शीशियां अवैध तरीके से बेचने का आरोप है, जिनकी कीमत करीब 1.36 करोड़ रुपये आंकी गई।
विज्ञापन

इसी तरह कोतवाली क्षेत्र में दवा विक्रेता हर्ष अग्रवाल के मामले में 79 हजार शीशियां बिना रिकॉर्ड के बेचे जाने का आरोप है, जिसकी कीमत करीब 1.18 करोड़ रुपये बताई गई है। इस तरह कुल 2.54 करोड़ रुपये की दवा बिना रिकॉर्ड के बेची गई। विवेचक निरीक्षक अजय वीर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी इस समय जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें