सपा नेता आजम खां के नफरती भाषण के एक और मामले में कानूनी शिकंजा कस गया है। कोर्ट में नफरती भाषण के मामले में सपा नेता आजम खां पर आरोप तय कर दिए हैं। सपा नेता वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यय सीतापुर जेल से पेश हुए। कोर्ट ने अब इस मामले में गवाह को सम्मन जारी करते हुए तलब किया है।
डूंगरपुर बस्ती को खाली कराने के नाम पर लूटपाट, मारपीट के तीन मामलों में सपा नेता आजम खां के खिलाफ विवेचक इंस्पेक्टर रामवीर सिंह ने अपने बयान दर्ज कराए हैं। यह मामला गंज थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। इस तरह के 12 मामले दर्ज हैं जिसमें एक मामले में सपा नेता आजम खां बरी हो चुके हैं।
इसी तरह के तीन मामले में सपा नेता के खिलाफ विवेचना करने वाले विवेचक रामवीर सिंह ने अपने बयान दर्ज कराए। एडीजीसी सीमा सिंह राणा ने बताया कि विवेचक रामवीर सिंह ने कोर्ट में पहुंचकर गवाही दी। उनकी गवाही पूरी हो गई है। इस मामले की सुनवाई 16 फरवरी को होगी।