रामपुर। मंगलवार को उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो गए। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को जिले में बारिश की संभावना है लेकिन आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की कम उम्मीद है। क्योंकि शनिवार से तापमान और बढ़ने की संभावना है।
शुक्रवार रात से रविवार तक हुई बारिश से मौसम ठंडा हो गया था लेकिन अब बारिश थमते ही निकली तेज धूप और बढ़ी उमस ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया है। मंगलवार की सुबह से ही गर्मी और उमस काफी अधिक रही। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान सोमवार की तुलना में दो डिग्री सेल्सियस था और रविवार की तुलना में चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा लेकिन रविवार से तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा और मंगलवार 29 जून तक बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, इस बीच गुरुवार को बारिश की भी संभावना है।