फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क का प्रयोग न करने पर काटे गए चालान, वसूला 74500 रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ने के बाद भी लोग मास्क लगाने के लिए गंभीर नहीं है। बाजारों से लेकर शहर के तमाम इलाकों में ऐसे बहुत सारे लोग आते जाते देखे जा सकते हैं, जिनके चेहरे पर मास्क नहीं होता। मंगलवार को भी जिले मास्क को लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया और मास्क न लगाने पर लोगों के चालान काटे। 74,500 रुपये जुर्माना भी वसूला।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का कहर जारी है। हर रोज बड़ी तादात में कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। तमाम लोगों की मौतें हो रही हैं, लेकिन इसके बाद भी रामपुर के लोग मास्क लगाने के प्रति गंभीर नहीं हैं। ऐसे में कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए सरकार की ओर से मास्क का प्रयोग न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश हैं। मास्क न लगाने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। मंगलवार को भी डीएम के आदेश के बाद सभी एसडीएम, नगर मजिस्ट्रेट, पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार और थाना प्रभारियों के स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान तमाम लोगों के चालान काटे गए। मास्क न लगाने वालों से जिलेभर में 74,500 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें