रामपुर। बुधवार को यातायात पुलिस ने स्पीड रडार मशीन की मदद से 40 वाहनों के चालान किए है। इस दौरान 12 हजार का जुर्माना वसूला गया है। इसके साथ ही यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी गई।
जिले में हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस को एक साल पहले एक स्पीड रडार मशीन मिली थी, जिससे वाहनों की स्पीड पर आसानी से लगाम लग जाएगी। रडार मशीन लिए सिपाही आसानी से सड़क किनारे खड़े होकर करीब 150 मीटर दूर से आ रहे वाहन की स्पीड का आसानी से पता लगा लेगा। इसी में बुधवार को यातायात पुलिस ने एक अभियान चलाया। इसमे यातायात प्रभारी सुमित कुमार ने स्पीड रडार मशीन से वाहनों की स्पीड का पता लगाया। इस दौरान चालिस वाहनों को ओवर स्पीड में चालान किए गए। यातायात प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि ओवर स्पीड में चलने पर हादसे हो जाते है। ऐसे में इन हादसों पर लगाम लगाने के लिए यह रडार मशीन ज्यादा कारगर साबित होगी। बुधवार को सीआरपीएफ फोटो चुंगी और मोदी स्कूल के पास एक अभियान चलाया गया था। जिसमे वाहनों की स्पीड चेक की गई। इस दौरान ओवर स्पीड में चालिस वाहनों के चालान किए गए। इसके अलावा 12 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है।