फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 वाहन सीज, 253 वाहनों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। लॉकडाउन का उल्लंघन करने के साथ ही लोग बेवजह सड़कों पर घूमने पर पुलिस ने शिकंजा कसा। पिछले 24 घंटों में पुलिस ने 18 वाहनों को सीज करने के साथ ही बिना मास्क के घूमने वालों से 2.66 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। ऐसे में इस संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सरकार की ओर से 24 मई को सुबह सात बजे तक लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। किन्तु, इसके बाद भी लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। कभी कोई तो कभी कोई अन्य बहाना बनाकर आ जाते हैं। यहां तक कि मास्क का भी प्रयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस की ओर से सख्ती बढ़ा दी गई है। रविवार को पुलिस ने व्यापक चेकिंग की। बीते 24 घंटों की बात की जाए पुलिस ने बिना मास्क घूम रहे व्यक्तियों से लगभग 266500 रुपये का शमन शुल्क वसूला है। वहीं, बिना वाजिब कारण के घूमते पाए जाने पर पुलिस ने 18 वाहनों को सीज किया है। जबकि, 253 वाहनों का चालान कर 1.35 लाख रुपये शमन शुल्क वसूला है। 79 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 151 सीआरपीसी की कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें