फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष बयान दर्ज कराने को तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। यतीमखाना प्रकरण में दर्ज मुकदमों के मामले में कोतवाली पुलिस ने शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी, सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जुफर अहमद फारूखी और सांसद आजम खां सहित अन्य कई लोगों को बयान देने को तलब किया है। इसको लेकर कोतवाली पुलिस ने नोटिस जारी कर एक सप्ताह का वक्त दिया है।
विज्ञापन

यतीमखाना की जमीन पर कब्जा करने के आरोप में सांसद आजम खां, पूर्व सीओ आलेहसन समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज है। यतीमखाना की जमीन वक्फ में दर्ज है। पुलिस इस मामले में दर्ज 12 मुकदमों की विवेचना कर रही है। विवेचना के क्रम में पुलिस साक्ष्य जुटाने के कार्य में लगी है। मुकदमे में बयान दर्ज कराने के लिए कोतवाली पुलिस ने शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी, सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जुफर अहमद फारूखी, सांसद आजम खां, पूर्व सीओ आलेहसन अन्य आरोपियों को नोटिस भेजकर एक सप्ताह के अंदर बयान दर्ज कराने को कहा है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि यतीमखाना प्रकरण में बयान दर्ज कराने को सांसद आजम खां, शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सहित अन्य कई लोगों को नोटिस भेजा गया है। नोटिस डाक से भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें