फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सिविल लाइंस क्षेत्र में महिला से चैन स्नैचिंग, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े महिला से चैन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। किटप्लाई रोड स्थित एलआईसी कार्यालय के सामने मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बाइक सवार दो बदमाश महिला के गले से चैन झपटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

किटप्लाई रोड निवासी पीड़िता रामेश कुमारी ने रिपोर्ट में बताया कि पीछे से तेज रफ्तार बाइक पर आए दो युवकों ने अचानक उनके गले की चैन खींच ली। घटना इतनी तेजी से हुई कि वह कुछ समझ पातीं, उससे पहले ही आरोपी मौके से भाग निकले।
महिला के अनुसार, घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह ने बताया कि पीड़िता ने बाद में लिखित में दिया है कि चैन रास्ते में गिर गई थी, जो मिल गई और वह सोने की नहीं थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें