फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भमरौआ मंदिर में चेन स्नेचिंग

Sun, 15 Feb 2026 11:38 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। महाशिवरात्रि पर भमरौआ मंदिर में पूजन-अर्चन करने पहुंचीं दो महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग हो गई। काफी देर तक घबराई महिलाओं ने लोगों से पूछताछ की। इसके बाद कमेटी के लोगों से शिकायत की। कमेटी के लोगों ने पुलिस से इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

सुबह चार बजे से मंदिर के कपाट खुल गए थे। हर कोई भमरौआ मंदिर में जलाभिषेक की जल्दी में था। इस बीच ज्वालानगर निवासी लवी यादव और मेघानगला निवासी ज्याेति यादव भी जलाभिषेक करने के बाद वापस आ रही थी।
इस दौरान उन्होंने अपने गले को छूकर देखा ताे चेन नहीं थी। इसके बाद दोनाें महिलाएं काफी घबरा गईं। इस दौरान उन्होंने कई जगह नजर दौड़ाई, लेकिन कहीं कोई नहीं दिखाई दिया। इसके बाद घबराई महिलाओं ने कमेटी के लोगों से शिकायत की, जिस पर टीम ने कैमरे चेक कराने की बात भी कही। वहीं यहां तैनात पुलिस से भी शिकायत की गई। इसके बाद महिलाएं अपने घर वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें