फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चादरों के जुलूस के साथ दरगाह पहुंचे अकीदतमंद 

Sun, 05 Jun 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
सींगनखेड़ा गांव स्थित दरगाह सैय्यद हबीब हसन शाह मियां के सालाना उर्स में दरगाह पर चादर ले जाते अकीदतमंद।
विज्ञापन

विज्ञापन
 हजरत सैयद हबीब हसन शाह मियां की दरगाह में रौनक बढ़ती जा रही है। कई गांवों से चादरों के जुलूस निकले। अकीदतमंद चादरों के जुलूस के साथ दरगाह पर पहुंचे। उत्तराखंड, दिल्ली, बिहार, बंगाल के अकीदतमंदों ने दरगाह पर चादर और गुलपोशी की। 

सींगनखेड़ा स्थित हजरत सैयद हबीब हसन शाह मियां की दरगाह पर चल रहे उर्स चौथे दिन बिलासपुर के टाहखुर्द, हकीमगंज, सींगनखेड़ा, देवीपुरा, बैजनी, बैजना और शहर के मुहल्ला पुरानागंज से अकीदतमंद दरगाह पर पहुंचे।  जुलूस का खैरमखदम सज्जादानीश सैयद मोहम्मद यासीन मियां। सज्जादानशीन की इजाजत मिलने के बाद दरगाह पर चादरपोशी की गई। उत्तराखंड, दिल्ली, बिहार, बंगाल के अकीदतमंदों ने दरगाह पर चादरपोशी की। कव्वालों ने हजरत की शान में कलाम पेश किए।  सुबह और शाम दरगाह पर लंगर भी लुटाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उर्स के मौके पर मेला भी लगाया गया है। मेले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस मौके पर सज्जादानशीन सैयद हसीन मियां, नईम मियां, कल्लन ठेकेदार, मकसूद, कमर अली, मुजीबुल हक , अब्दुल हक, हिदायत अली, अफसर अली, जमीर अहमद, जाहिद अली, मौलाना अहमद नबी, जुम्मा, लड्डन मुनीम, कासम अली भी थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें