फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या

Mon, 04 Dec 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
शिवधनी का फाइल फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव में सरेशाम एक दुकानदार की उसके तहेरे भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी। बीच बचाव को आए दुकानदार के भाई और बहन को भी जख्मी दिया। इस हमले में हमलावर के पिता को भी चोटें आई हैं। घटना के पीछे चचेरे और तहेरे भाइयों के बीच जमीन का विवाद बताया गया है। घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को इस घटना की तहरीर दी गई है, जिसकी जांच में  पुलिस जुट गई है। 

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी शिवधनी पुत्र वासुदेव का अपने तहेरे भाई धनपाल से पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने रविवार को खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। तीन दिन पहले धनपाल ने अजीतपुर पुलिस चौकी से शिकायत की थी कि शिवधनी ने उसकी पिटाई कर दी। इस शिकायत के बाद पुलिस ने उसे चौकी में बुलवाया था। शिवधनी रविवार की शाम को अजीतपुर पुलिस चौकी के लिए निकला था। गांव में जब वह धनपाल के घर के सामने से निकला। तभी उसे धनपाल और चार पांच लोगों ने घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान शिवधनी (23) को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। शिवधनी की आवाज सुनकर उसका भाई रामौतार व बहन ममता भी आ गई। हमलावरों ने उस पर भी हमला कर दिया,जिससे वह भी जख्मी हो गईं। इस दौरान दूसरे पक्ष से हमलावर का पिता कल्याण भी घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले के बाद मौके पर पहुंचे शिवधनी के दूसरे भाई महावीर घायल को लेकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचा,लेकिन तब तक शिवधनी दम तोड़ चुका था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया। साथ ही शिवधनी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। देर शाम को मामले की तहरीर पुलिस को दी गे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हमलावर मौके से फरार हो गए हैं। घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें