फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में नौ जून से शुरू होगा सीरो सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में कोरोना की दूसरी लहर थमती नजर रही है और तीसरे लहर की आशंका व्यक्त की जा रही है। इस बीच प्रदेश सरकार ने सभी जनपदों में सीरो सर्वे कराने का फैसला लिया है। रामपुर में नौ जून से सीरो सर्वे शुरू होगा। सर्वे के माध्यम से यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि जिले के किस क्षेत्र में कोरोना का कितना संक्रमण फैला और आबादी का कितना हिस्सा संक्रमित हुआ। इसके अलावा इस सर्वे से यह बात भी सामने आएगी कि कितने लोगों में कोरोना से लड़ने के लिए एंटीबाडी बन चुकी है।
विज्ञापन

देशभर में अब तक तीन सीरो सर्वे हो चुके हैं। आमतौर पर ऐसे सर्वे से सरकार को कोरोना के संक्रमण के रोकथाम में मदद मिलती है। सीरो सर्वे इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की ओर से कराया जा रहा है। सीएमओ डॉ. संजीव यादव ने बताया कि जिले में सीरो सर्वे नौ जून शुरू होगा। इसके लिए दस टीमें लगाई गई हैं। इन टीमों के सदस्य 31 अलग-अलग एरिया में 24-24 लोगों के सैंपल लेंगे। उन्होंने बताया कि सैंपल ऐसे लोगों के लिए जाएंगे जो कोरोना को हरा चुके हैं, जिनका वैक्सीनेशन हो चुका है। इसके अलावा रैंडम सैंपल भी लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सैंपल के अध्ययन से यह पता चलेगा कि जिले में कितने लोगों में कोरोना से लड़ने के लिए एंटीबॉडी बन चुकी है। जानकारों का कहना है कि इस बार होने वाले सर्वे में बच्चों के भी सैंपल लिए जाएंगे। ताकि कोरोना की संभावित तीसरी लहर का बच्चों पर होने वाले असर और ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले उसके असर का आकलन किया जा सके। इसके परिणाम जून के अंत तक आने को संभावना है। इस सर्वे में ब्लड सैंपल लेकर शरीर में किसी बीमारी से लड़ने वाले एंटीबॉडी की मौजूदगी का पता लगाया जाता है। इसमें बीमारी के खिलाफ शरीर मे पैदा हुए एंटीबॉडी का पता लगाया जाता है। सर्वे के माध्यम से यह जानकारी भी सामने आ जाती है कि कितनी आबादी में संक्रमण को लेकर एंटीबॉडी बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें