रामपुर। सीडीओ नंद किशोर कलाल ने मिलक क्षेत्र की ग्राम पंचायत धमोरा में बने शापिंग मॉल का निरीक्षण किया। सीडीओ ने निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान को मॉल की नियमित व अच्छी तरह साफ-सफाई कराए के निर्देश दिए।
सीडीओ ने मार्केट के एंट्री गेट के पास की दुकानों की फुटपाथ पर टाइल्स लगाए जाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने जानकारी दी मॉल में दुकानें आवंटित की जा चुकी हैं, जिसमें आवंटी द्वारा कपड़े की दुकान की गई है। दुकानदार ने बताया गया कि पहले उसकी दुकान दूसरी जगह थी वहां की तुलना में मॉल में अधिक बिक्री हो रही है। प्रगति मॉल में कपड़े की दुकान के अलावा लाल पैथ लैब, मोबाइल रिपेयर आदि की दुकानें संचालित हैं। मॉल में जगह-जगह गंदगी होने के कारण मक्खियां उड़ती दिखाई दीं, जिस पर सीडीओ ने बीडीओ को ठीक प्रकार से साफ-सफाई कराने तथा मक्खियों की रोक-थाम की व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिए। सीडीओ ने दो दुकानों के बीच की दीवार को तोड़कर बड़े हॉल में लाइब्रेरी की स्थापना कराने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी मिलक, ग्राम पंचायत अधिकारी तथा ग्राम पंचायत धमोरा के ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।