फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई टर्म-2 परीक्षा: 11 परीक्षा केंद्रों पर 5859 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। 26 अप्रैल से होने वाली सीबीएसई की 10 वीं और 12 वीं की टर्म-2 परीक्षा के लिए जिले भर में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 10 वीं के 3453 और 12 वीं के 2406 परीक्षार्थी सम्मलित होंगे। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर कोविड-19 गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा।
विज्ञापन

पिछले वर्ष सत्र 2021 में कोरोना संक्रमण की वजह से सीबीएसई की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं नहीं हो पाई थीं। परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम स्कूलों के आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर घोषित कर दिया गया था। सत्र 2022 में कहीं फिर से परीक्षा के दौरान कोरोना संक्रमण कहीं फिर से पीक पर न आ जाए, इसके लिए परीक्षा को दो टर्म में कराने का निर्णय लिया गया। सीबीएसई अफसरों का मानना था कि अगर किसी भी टर्म की परीक्षा में कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षा बाधित हुई तो एक ही टर्म की परीक्षा को आधार मानकर परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। अगर दोनों टर्म की परीक्षाएं सकुशल हो गईं तो दोनों परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम से परीक्षाफल घोषित कर दिया जाएगा। सीबीएसई ने टर्म-1 की परीक्षा नबंवर -दिसंबर के माह में करा ली थी। अब टर्म-2 की परीक्षा 26 अप्रैल से कराने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें