फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं अंग्रेजी की परीक्षा में शामिल हुए 3434 परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सीबीएसई की टर्म-एक 10वीं अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 3434 परीक्षार्थियों ने उपस्थित और 22 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शनिवार को हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की मुख्य परीक्षा जिलेभर में 21 परीक्षा केंद्रों पर हुई। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के हाथों को सैनिटाइज किया गया। परीक्षार्थियों को मास्क लगाए बगैर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन

परीक्षा में कुल 3456 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 3434 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 22 परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हुए सामाजिक दूरी के मानक के अनुसार बैठाया गया था। सीबीएसई के डिस्ट्रिक्ट कार्डिनेटर एनके तिवारी ने बताया कि शनिवार को परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करने हुए नहीं पकड़ा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें