फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती वैन में आग लगने से हड़कंप

Fri, 16 Nov 2018 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
केमरी में रोड पर जलती मारुती वैन को देखते राहगीर। - अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 केमरी थाना क्षेत्र में चलती मारुति वैन में अचानक आग लग गई। जिससे एक राहगीर घायल हो गया। गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे एक मारुति वैन रामपुर की ओर जा रही थी। केमरी-रामपुर रोड पर ग्राम सिमरिया के पास अचानक वैन में आग लग गई। आग लगते ही रोड पर हड़कंप मच गया। इस दौरान रोड से गुजर रहे साइकिल सवार सतनाम सिंह लोहे का टुकड़ा लगने से घायल हो गए।

वैन में सवार सभी लोग भाग गए। सूचना पर केमरी पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने जलती वैन की आग को लोगों की मदद से किसी तरह बुझाया। पुलिस ने वैन स्वामी और चालक के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया, मगर कोई जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैन में आग लगने से रोड पर यातायात करीब आधा घंटा बंद रहा। बाद में पुलिस ने यातायात को संचालित कराया। थाना प्रभारी जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि वैन में गैस की किट लगी हुई थी। जिसकी वजह से आग लग गई थी। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें