भमरौवा रोड पर स्थित टेंट हाउस में शनिवार की शाम अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देेखकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। बाद में सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इस दौरान काफी समय तक हड़कंप मचा रहा।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गंगापुर आवास विकास निवासी महेंद्र की भमरौवा रोड पर टेंट हाउस है। महेंद्र किसी काम से अमरोहा गया था और टेंट हाउस बंद था। शनिवार की शाम अचानक से दुकान से आग की लपटें उठती देखकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। उसके बाद आग को बुझाना शुरू कर दिया। इस मामले की जानकारी फायर बिग्रेड को दी गई।
सूचना के काफी समय के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। उसके बाद आग को बुझाना शुरूकर दिया। काफी समय के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने की वजह तलाशी जा रही है। आग से लगभग छह लाख के नुकसान की बात कही जा रही है।